राज्य में मदरसा विकास फंड बंद, June महीने से सभी धार्मिक भत्ता को BJP सरकार ने किया बंद

 

कोलकाता:   सोमवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ BJP सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में पांच महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। इनमें मुख्य रुप से राज्य के सभी मदरसे के विकास के लिए आवंटित किए गए फंड को बंद कर दिए गए है। साथ ही साथ June महीने से धर्म के आधार पर दिए गए भत्ते को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार मौलाना, इमाम, पुरोहित एवं अन्य धार्मिक आधार पर दिए जा रहे भत्ते को May महीने में देकर बंद कर देगी। इस बात की जानकारी कैबिनेट की बैठक के उपरांत मंत्री Agnimitra Paul ने दी। शिशु एवं नारी कल्याण मंत्री के साथ-साथ शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि प्रमुख पांच फैसले लिए गए है। 1 June से सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए भाड़ा नहीं लगेगा। वे राज्य में कहीं से कही भी जा सकती है। साथ ही साथ June महीने से अन्नपूर्णा भंडार भी चालू किया जा रहा है। जिन महिलाओं को राज्य सरकार लक्ष्मी भंडार देती थी, उन सभी महिलाओं को अन्नपूर्ण भंडार भी मिलेगा। जिनको अन्नपूर्णा भंडार नहीं मिल रहा है, उनके लिए राज्य सरकार जल्द पोर्टल चालू करेगी। जहां से वह अपना नाम अन्नपूर्णा भंडार के लिए आवेदन कर सकती है। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि अल्पसंख्यक दफ्तर के तहत मदरसा विकास के लिए जो फंड दिए जाते थे, वो भी बंद कर दिए जाएंगे। BJP सरकार ने यह स्पष्ठ किया है कि धर्म के आधार पर कोई फंड आवंटित नहीं की जाएगी और न ही भत्ता दिए जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments