कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP सरकार जीरो टॉलरेंस के तहत कार्यवाही कर रही है। सरकारी सम्पति का नुकसान पहुंचाना या पुलिस पर हमला बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आसनसोल रेलपार के जहांगीरी मोहल्ला पुलिस फांड़ी में तोड़फोड़ की घटना में 28 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है और कोलकाता महानगर के पार्क सर्कस में अवैध अतिक्रमण को केन्द्र कर पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल के जवानों पर हुए हमले में पुलिस ने 40 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को प्रदेश के CM Suvendu Adhikari स्वंय DC आफिस पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उनका हालचाल पूछा। CM Suvendu Adhikari ने कोलकाता पुलिस के कामों की सराहना करते हुए कहा कि अगर पुलिस सख्ती से पेश नहीं आती तो बहुत लोग जख्मी होते। पार्क सर्कस में पुलिस के ऊपर हुए हमले में एसीपी चित्रद्वीप पाण्डेय, एसीपी श्यामल कुमार घोष, ओसी राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शहाजादा शेख, तरुण कुमार एवं एक सिविक वालंटियर अनिर्वाण मजुमदार समेत केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के दो जवान जख्मी हुए है।
CM Suvendu Adhikari ने चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजी बंद हुआ है, यहां भी बंद होगा। पुलिस को निर्देश दिया कि वह नियम के तहत कार्यवाही करे। बस मैं चाहता हूं कि जीरो टॉलरेंस के तहत पुलिस कार्यवायी करे। बस मैं आज इतना कहूंगा कि पार्क सर्कस या अन्य जहां-जहां पर इस तरह की घटना हुयी है बस यह अंतिम घटना है। आप लोग कान खोलकर सुन लीजिए अब इस तरह की घटना होने नहीं दूंगी और अगर ऐसा हुआ तो यह जान लीजिए मुझसे खराब पुलिस मंत्री नहीं होगा। CM Suvendu Adhikari ने कहा कि हमला बाजों को कानून की अंतिम सिख देने तक जहां तक जाना होगा, यहां तक जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रविवार को पार्क सर्कस के 7 प्वाइंट पर जबरदस्त हंगामा हुआ। अवैध निर्माण तोड़े जाने के कारण स्थानीय लोगो ने बिना अनुमति के सड़क जाम कर दिया। सड़क अवरोध हटाने पहुंची पुलिस पर भी हिंसक झड़प की गयी। सरकारी वाहनो व बसों को निशाना बनाया गया। वाहनों पर तोड़फोड़ की गयी।


0 Comments