पाण्डेश्वर में MLA जितेंद्र तिवारी की पहल पर ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम, बांटे गए हेलमेट

पाण्डेश्वर :- शनिवार को पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झांझरा कॉलोनी में लाउदोहा फरीदपुर नागरिक मंच की ओर से एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीपीसी (ADPC) पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार, डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश, रानीगंज के विधायक पार्थ घोष और दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के बीडीओ देवदीप बैरागी उपस्थित थे। इस दौरान बाइक और स्कूटी सवार युवक-युवतियों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया।


इस अवसर पर विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हमारा उद्देश्य लोगों को केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि उनकी अनमोल जिंदगी को सुरक्षित रखना है।


वहीं, पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने अपने बयान में कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता ही सड़क हादसों को कम करने का एकमात्र उपाय है। युवाओं को हेलमेट पहनने की आदत को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments