आसनसोल: पश्चिम बंगाल में आयी सत्ता परिवर्तन के बाद TMC के नेताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबंधित करते हुए BJP सरकार के नौंवे CM Suvendu Adhikari ने स्पष्ठ चेतावनी दी कि 2021 के विधानसभा चुनाव के पश्चात राजनीतिक हिंसा को अंजाम देने वाले किसी भी तृणमूल नेता को बख्शा नहीं जाएगा और अगर कोई TMC नेता हिंसा में शामिल नहीं है तो उसकी पूरी सुरक्षा पुलिस और प्रशासन लेगी। विधानसभा में CM Suvendu Adhikari के इस बयान के बाद ही पुलिस हरकत में आयी। अगर हम बात करे पश्चिम बर्दवान जिले की तो पिछले एम सप्ताह में आसनसोल, बाराबनी, अंडाल, दुर्गापुर, पाण्डेश्वर-लाउदोहा क्षेत्र से 5 जाने-माने TMC के नेताओं को राजनीति हिंसा एवं रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें राज्य के पूर्व कानून मंत्री मलय घटक के करीबी आसनसोल बस स्टैंड के आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया, बाराबनी पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष सुकुमार साधू, अंडाल ब्लॉक TMC के अध्यक्ष एवं पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के मेंटर कंचन मित्रा, दुर्गापुर नगर नगर निगम की पूर्व पार्षद धृति जालान के पति सौगत बनर्जी एवं पाण्डेश्वर-लाउदोहा फरीदपुर ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष शतद्वीप घटक को गिरफ्तार किया गया है।
इन सभी पर वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीति हिंसा को अंजाम देने और अपने पद का फायदा उठाकर रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज हुआ है। इसके अलावा भी अन्य कई लोगों को बाराबनी, अंडाल से गिरफ्तार किया गया है।
सबसे बड़ी बात है कि इन TMC नेताओं का 4 May से पहले एवं राज्य में आयी BJP सरकार से पहले पुलिस पर दबदबा हुआ करता था। पुलिस को डरा-धमकाकर अपने हर कानूनी-गैर कानूनी कार्य को करवा लेते थे। आज इन्हीं नेताओं को कमर में रस्सी बांधकर पुलिस थाने से कोर्ट ले गयी।
0 Comments