Public Times ने जामुड़िया के नवनिर्वाचित MLA डॉ बिजन मुखर्जी को किया सम्मानित

जामुड़िया :- जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी अपने व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकालकर 'पब्लिक टाइम्स' न्यूज़ चैनल के कार्यालय पहुंचे। यहाँ चैनल के एडिटर-इन-चीफ विनोद कुमार जायसवाल समेत पूरी टीम की ओर से विधायक को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने पब्लिक टाइम्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।



गौरतलब है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में डॉ. मुखर्जी रानीगंज सीट से मामूली अंतर से हार गए थे, लेकिन 2026 के चुनाव में जामुड़िया सीट से उन्होंने 22,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान साजिश के तहत उनके खिलाफ किए गए झूठे प्रचार को लेकर उन्होंने विरोधियों पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जामुड़िया में अवैध कोयला और बालू का सिंडिकेट किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। पूर्व विधायक हरेराम सिंह के प्रति आदर जताते हुए उन्होंने चुनाव बाद हो रही हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि भले ही वे विधायक बन चुके हैं, लेकिन समाज में उनकी पहली पहचान हमेशा एक डॉक्टर की ही रहेगी।

Post a Comment

0 Comments