रानीगंज: शनिवार की दोपहर अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच समय निकलकर Public Times News Channel के कार्यालय पहुंचे रानीगंज विधानसभा केन्द्र के निवनिर्वाचित BJP विधायक एवं कोलकाता हाईकोर्ट के अधिवक्ता पार्थ घोष। पब्लिक टाइम्स न्यूज चैनल के स्टूडिओं पहुंचे विधायक पार्थ घोष को उत्तरीय, पुष्पगुच्छ एवं चैनल के मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। रानीगंज विधानसभा केन्द्र में पहली बार बीजेपी को जीत हासिल हुयी और बीजेपी विधायक पार्थ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कालोबरण मंडल को 17,786 वोटों से पराजित किया। चुनावी प्रचार के दौरान भी पार्थ घोष उम्मीदवार के रुप में पार्थ घोष पब्लिक टाइम्स स्टूडियो पहुंचे थे और उस वक्त इंटरव्यू के दौरान पब्लिक टाइम्स के दर्शकों से वादा किया था कि मैं जीतकर पुनः पब्लिक टाइम्स स्टूडिओं आउंगा और अपनी मन की बात आप से साझा करुंगा। अपने वादे को पूरे करते हुए विधायक पार्थ घोष ने पब्लिक टाइम्स स्टूडियो पहुंचे। सर्वप्रथम पब्लिक टाइम्स एडवाइजरी मंडली के सदस्य कुशल बाजोरिया ने विशेष उत्तरीय देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात पब्लिक टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ बिनोद कुमार जायसवाल ने चैनल का मोमेंटो अर्थात स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पब्लिक टाइम्स की पूरी टीम ने बारी-बारी से उनका सम्मान किया। इंटरव्यू में शामिल होने से पूर्व विधायक पार्थ घोष को चैनल के तरफ से मुंह मीठा कराया गया एवं आने वाले दिनों में उज्ज्वल भविष्य की कामना की। काफी समय पब्लिक टाइम्स न्यूज चैनल के स्टूडियो में समय बिताया। समाचार से हटकर पब्लिक टाइम्स की पूरी टीम के साथ बैठकर बातचीत की। भविष्य की कई कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की। पब्लिक टाइम्स न्यूज चैनल के एडिटर-इन-चीफ बिनोद कुमार जायसवाल के साथ इंटरव्यू के दौरान कई महत्वपूर्ण बातों को दर्शकों के समक्ष साझा किया। विधायक पार्थ घोष ने कहा कि रानीगंज के राजार बांध तालाब में पुनः वास्तविक स्थिति में वापस लायी जाएगी। रानीगंज में सरकारी या वेस्टेड जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी, बस केवल समय का इंतजार है। विधायक पार्थ घोष ने कहा कि मुझे सबसे बुरा यह लगता है कि इतने सभ्य संस्कृति, भव्यता, संपूर्णता एवं शिक्षित शहर में एक ऐसे व्यक्ति को बोरो चेयरमैन बना दिया गया, जो कि किसी मायने में योग्य नहीं है। पार्थ घोष ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में दो थाने पड़ते है, रानीगंज और अंडाल। कहीं से भी अवैध बालू की तस्करी नहीं होगी। मैंने सरकारी नियमों को मानकर जो लोग बालू का व्यापार करते है, उनका लिस्ट भी मंगाया है। सभी नियमों को मानकर ही बालू की ट्रांसपोर्टिंग होगी। अवैध कोयले का व्यापार पूरी तरह से बंद है। मैंने पहले भी इसका विरोध किया था और अब भी करता हूं। बीजेपी सरकार सिंडिकेट राज खत्म करना चाह रही है। इसी के तहत मैंने एयरपोर्ट अथाॅरिटी को कहा है कि अब तक स्वतंत्र होकर काम करे, किसी तरह की कोई सिंडिकेट यहां नहीं है। नवनिर्वाचित रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने स्पष्ठ संदेश दिया कि जिस काम में फंड का मामला है उसके लिए वक्त लगेगा, परन्तु जो काम केवलमात्र निर्णय लेने से ही हाल होगा, उसके लिए किसी तरह का विलंब नहीं होगा। विधायक पार्थ घोष ने कहा कि रानीगंज विधानसभा के बाषिंदे मुझे थोड़ा वक्त दे, आपकी उम्मीदों में खरा उतरने का हर संभव प्रयास करुंगा। इस दिन विधायक पार्थ घोष पब्लिक टाइम्स की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। आप इनकी समाचारों पर विश्वास कर सकते है। पब्लिक टाइम्स निष्पक्ष होकर अपने समाचार को बेहतर तरीके से आप तक प्रस्तुत करती है। मेरी शुभकामनाएं पब्लिक टाइम्स की पूरी टीम के साथ है। आगे और भी बेहतर से बेहतर की ओर बढ़ते रहेगी।

0 Comments