Raniganj Chamber of Commerce ने BJP विधायक Partho Ghosh, Dr. Bijan Mukherjee एवं Jitendra Tiwari को किया सम्मानित, चेम्बर ने सौंपे 5 सूत्री मांगो का ज्ञापन


 रानीगंज :  आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल की प्रतिष्ठित व्यावसायिक संगठन रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स ने शनिवार की शाम भव्य समारोह के मध्य पश्चिम बर्दवान जिले से नवनिर्वाचित 3 विधायकों का सामूहिक रुप से सम्मानित किया। इसदिन रानीगंज चेम्बर आॅफ काॅमर्स के सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस सम्मान समारोह में रानीगंज के विधायक अधिवक्ता पार्थ घोष, डाॅ.बिजन मुखर्जी एवं अधिवक्ता जितेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रानीगंज चेम्बर आॅफ काॅमर्स के एडवाइजर व्यवसायिक नेता आर.पी.खेतान, अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज केसरी, सचिव शरद कानोड़िया, कोषाध्यक्ष राजेश गनेरीवाल, महेश खेड़िया, प्रदीप बाजोरिया समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष रोहित खेतान ने दिया। प्रतिवेदन भाषण सचिव शरद कानोड़िया ने दी एवं धन्यवाद ज्ञापन चेम्बर आॅफ काॅमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज केसरी ने प्रस्तुत किया। 
                                                                                    
रानीगंज चेम्बर आॅफ काॅमर्स के सम्मान समारोह में विधायक पार्थ घोष, विधायक डाॅ.बिजन मुखर्जी एवं विधायक जितेन्द्र तिवारी को चेम्बर आॅफ काॅमर्स के गणमान्य सदस्यों ने बारी-बारी से मोमेंटो, उत्तरीय एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। चेम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने कहा कि विधायकों को 5 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन भी ससम्मान सौंपा गया। इन 5 मांगों में मुख्य रुप से रानीगंज शहर को पुनः नगर पालिका का दर्जा वापस मिले, दूसरा रानीगंज शहर से बिल्डिंग निर्माण में जो 300 मीटर की पाबंदी लगायी गयी है, उसे हटाने का प्रयास किया जाए, ताकि शहर के धीमी हुयी विकास को गति मिले एवं प्राचीन शहर रानीगंज के चारो तरफ ओसीपी का निर्माण होने की प्रक्रिया से शहर का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। इन पांच सूत्री मांगो को लेकर सभी विधायकों ने सकारात्मक जबाव दिया। विधायक पार्थ घोष ने कहा कि रानीगंज शहर को पुनः नगर पालिका का दर्जा प्राप्त करने के लिए कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाकर पास करना पड़ेगा। यह एक लंबी प्रक्रिया है, इस पर हमारी कोशिश जारी रहेगी। विधायक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि एडीडीए द्वारा लगाए गए 300 मीटर के दायरे में बिल्डिंग निर्माण पर लगे पाबंदी को हटाने के लिए जिला शासक से बात हुयी है। सभी मानदंडों को देखकर इस पाबंदी को हटाए जाने की कोशिश की जाएगी और रही बात ओपेन कास्ट माइंस अर्थात ओसीपी निर्माण की तो यह केन्द्र सरकार की योजना है। सरकार सभी पहलु एवं मानदंडों को देखकर ही ओसीपी का निर्माण करेगी। ओसीपी के निर्माण को लेकर हम बाधा नहीं दे सकते है, परन्तु शहर से सटकर ओसीपी का निर्माण न हो, इसकी पहल जरुर की जाएगी। सम्मान समारोह के बीच उठे इन पांच मुद्दो को लेकर सभी विधायकों ने अपनी-अपनी राय रखी और अपने दायरे का भी उल्लेख किया। 
                                                                                
रानीगंज चेम्बर आफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि सम्मान समारोह का सफल आयोजन हुआ और जो बातचीत नवनिर्वाचित विधायकों के साथ शहर की समस्याओं को लेकर हुआ उसके भी अच्छे संकेत मिले है।   


Post a Comment

0 Comments