कोलकाता :- अगर आपका अकाउंट एसबीआई (State Bank of India) में है, तो ये खबर आपके लिए ही है, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ें. क्योंकि जानकारी के अभाव में मई के आखिरी हफ्ते के अंदर बैंक से जुड़े कामों में परेशानी आ सकती है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच एसबीआई की ब्रांच करीब 6 दिनों तक बंद रह सकती है. इस दौरान बैंक में ऑफलाइन काम जैसे चेक क्लियर कराना, नया खाता खुलवाना, लोन के कागज जमा करना या बैंक ड्राफ्ट बनवाना मुमकिन नहीं हो पाएगा. इसलिए अगर आपके कोई जरूरी बैंक से जुड़े काम हैं, तो समय रहते ही पास की शाखा में जाकर उन्हें पूरा कर लेना बेहतर है। एसबीआई बैंक में इस छुट्टी के पीछे कोई एक वजह नहीं है, बल्कि ये वीकेंड, बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और त्योहार की छुट्टियों का संयोग है. इन सभी वजहों से लगातार 6 दिनों तक बैंक बंद रह सकता है। 23 मई 2026 को चौथा शनिवार है। नियम के अनुसार महीने के चौथे शनिवार को देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं। 24 मई 2026 को रविवार है. इसलिए वीकली ऑफ होने की वजह से इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 25 और 26 मई 2026 को एसबीआई के कर्मचारी हड़ताल पर रह सकते हैं. यानी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. अगर ये हड़ताल होती है, तो इन दो दिनों में बैंक में कोई काम नहीं हो पाएगा। 27 और 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा के मौके पर दो दिन बैंक की छुट्टी रहेगी।

0 Comments