58 TMC MLA के समर्थन से ऋतब्रत बनर्जी बने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नए नेता प्रतिपक्ष, TMC में बड़ी टूट

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा में नए नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बसु ने उन्हें नए नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता देते हुए उनके कार्यालय की चाबी भी सौंप दी है। ऋतब्रत बनर्जी का दावा है कि टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले दो-तिहाई विधायक एकजुट हो चुके हैं और वे ही विधानसभा में असली बहुमत में हैं। इस बदलाव के बाद अब वे सदन के भीतर सत्ताधारी भाजपा से सीधे मुकाबला करेंगे।

जानकारी के अनुसार, TMC के कुल 80 विधायकों में से 60 ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। फिलहाल 58 विधायकों के हस्ताक्षर मिल चुके हैं, जबकि दो अन्य विधायक राज्य से बाहर होने के कारण जल्द ही अपनी लिखित सहमति देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी उनकी मार्गदर्शक बनी रहेंगी, लेकिन अभिषेक बनर्जी से उनका अब कोई संबंध नहीं है। इस नए गुट ने विधानसभा में अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक और जावेद अहमद खान, सबीना यास्मिन, शिउली साहा व संदीपन साहा को उपनेता नियुक्त किया है। यह पूरी राजनीतिक हलचल विधानसभा में कथित 'हस्ताक्षर विवाद' के बाद शुरू हुई, जिसके बाद टीएमसी में यह बड़ी दरार खुलकर सामने आ गई है।

Post a Comment

0 Comments