रानीगंज गौशाला पहुंचे नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्थ घोष, गौ सेवा की

रानीगंज :- रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्थ घोष मंगलवार को कोलकाता पिंजरापोल समिति की शाखा रानीगंज गौशाला पहुंचे। वहां पहुंचने पर सर्वप्रथम गौशाला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक पार्थ घोष को अंगवस्त्र देकर और सम्मानित किया। इसके पश्चात विधायक ने पूरी गौशाला का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पूरे भक्ति भाव से गौ माता को गुड़ और चारा खिलाकर गौ सेवा की और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रानीगंज गौशाला के ललित खेतान, ओम केजरीवाल, महेश खेड़िया, श्रवण कनोडिया, गोपाल खेड़िया व राकेश तोदी समेत अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


गौशाला में प्रबंधन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक पार्थ घोष ने कहा कि रानीगंज की पावन गौशाला में जाकर गोमाताओं की सेवा करने का परम सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। वहां उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत और स्नेह से मैं पूरी तरह अभिभूत हूँ। हमारी सनातन संस्कृति में गोमाता सिर्फ एक पशु नहीं हैं, बल्कि वे हमारी श्रद्धा, अटूट विश्वास और गौरवशाली परंपरा की प्रतीक हैं। गोमाता की निस्वार्थ सेवा करना हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुझे इस बात का बहुत गर्व है कि हमारी परंपरा हमें मानव कल्याण, करुणा और समस्त जीवों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने की महान शिक्षा देती है। हमारा उद्देश्य केवल धर्म का पालन करना ही नहीं है, बल्कि धर्म के आदर्शों और जीवन मूल्यों की रक्षा करना तथा उन्हें अपनी आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाना भी है। गोमाता के आशीर्वाद से सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही मेरी कामना है।

Post a Comment

0 Comments