आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन डॉ. देबाशीष सरकार का इस्तीफा, भ्रष्टाचार की जांच की मांग


आसनसोल :- आसनसोल नगर निगम के बोरो नंबर 6 के चेयरमैन डॉ. देबाशीष सरकार ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से काम करने में दिक्कतें आ रही थीं, इसलिए कर्तव्य पूरा न कर पाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। डॉ. सरकार ने सितंबर में उठाए गए कुछ मामलों पर मेयर विधान उपाध्याय द्वारा शुरू की गई जांच का स्वागत किया और जरूरत पड़ने पर ईडी या सीबीआई जांच की भी मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्षद पद पर बने रहेंगे और पार्टी नहीं छोड़ी है। इस इस्तीफे पर तंज कसते हुए आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी ने कहा कि टीएमसी शासनकाल के 15 वर्षों के भ्रष्टाचार से पार्टी के अंदर ही लोग घुटन महसूस कर रहे थे और सत्ता परिवर्तन के बाद अब वे खुलकर सामने आ रहे हैं। वहीं, एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ने इसे डॉ. सरकार का व्यक्तिगत फैसला बताते हुए कहा कि वे खुद भी जल्द ही काम में हो रही असुविधा को लेकर मेयर से बात करेंगे।

Post a Comment

0 Comments