रानीगंज :- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होते ही प्रथम BJP सरकार ने चुनावी मेनोफेस्टो में दिए गए वादों के मुताबिक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत लागू करने का प्रस्ताव पास कर दिया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत की सुविधा अब पश्चिम बंगाल के लोगो को भी उपलब्ध होगी। इस सिलसिले में सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा का MOU में हस्ताक्षर भी किया गया। इसी दिन पश्चिम बर्दवान जिले में गैर सरकारी अस्पताल के रुप में आयुष्मान भारत के तहत चिकित्सा करने की स्वीकृति Raniganj Royal Care Hospital को भी प्राप्त हुयी।
रानीगंज राॅयल केयर अस्पताल के डायरेक्टर Satish Bagaria, Tapas Tiwari ने संयुक्त रुप से बताया कि यह सुविधा मिलने से राज्य वासियों को काफी सहुलियत होगी। पश्चिम बर्दवान जिले में केन्द्रीय अस्पतालों को छोड़ दिया जाए तो यह सुविधा केवलमात्र जिले के दो अस्पतालों में थी। गौरी देवी और विवेकानंद अस्पताल। इसके बाद यह सुविधा अब Royal Care Hospital में भी प्राप्त होगी। आयुष्मान भारत के तहत जो भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, यह सभी मरीजों को प्राप्त होगी। Raniganj Royal Care Hospital को आयुष्मान भारत के तहत चिकित्सा की सूची में शामिल करने पर केवल पश्चिम बर्दवान ही नहीं झारखण्ड, बिहार से भी आए मरीजों को भी इस सुविधा का लाभ हमारे अस्पताल में उपलब्ध होगा।


0 Comments