कोलकाता :-शुक्रवार 24 जुलाई को *कोलकाता के धर्मतल्ला* में छात्र आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अब तक इस मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार.किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पर सरकारी संपत्ति तोड़ने, पुलिस वैन में आग लगाने और पत्रकारों के साथ मारपीट में सीधे शामिल थे। राज्य पुलिस मुख्यालय लालबाजार की गुंडा दमन शाखा ने शनिवार रात तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 2 आरोपी कोलकाता से भागकर दूसरे राज्य जाने की फिराक में थे। तभी इनको दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के अंडाल से दबोचा गया।इसके बाद एंटी राउडी सेक्शन ने विशेष अभियान चलाकर 3 और लोगो को गिरफ्तार किया। इस तरह अब तक कुल 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार 14 लोगों में अधिकांश आरोपी कोलकाता के जोड़ासांको और तिलजला इलाके के रहने वाले हैं:इनके नाम ....
1. *इरफान खुर्शीद* -
2. *अरशाद अली उर्फ साजिद* -
3. *मोहम्मद मोइनुद्दीन*
4. *मोहम्मद आलमगीर*
5. *इमरान अहमद उर्फ गोपी*
6 खालिद रेजा उर्फ रिंकू
7. *जमीर अहमद*
8. *मनीष खान उर्फ राज
9. *विक्की*
10. *मोहम्मद आजाद*
11. *जहीरूद्दीन माल*
12. *मोहम्मद अफरोज*
13. *शाहबाज खान*
14. मोहम्मद सलमान है।
घटना में घायल पत्रकारों ने भी हमले को लेकर अलग से FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराएं लगाई गई हैं।गुंडा दमन शाखा के अधिकारी ने बताया कि CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्गापुर एक्सप्रेसवे, अंडाल और आसपास के जिलों में भी छापेमारी जारी है।पुलिस का कहना है कि इस हिंसा में शामिल बाकी लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार 24 जुलाई कोलकाता के धर्मतला हुई हिंसा में 70 लोगो के नाम FIR दर्ज है और प्रदेश के मुख्यमंत्री शुभेन्दू अधिकारी ने विधानसभा सदन में कहा कि किसी को भी बक्शा नही जायेगा।

0 Comments