आसनसोल में 6 साल के ऋत्विक की झाड़ियों में मिली लाश, पिता बोले - 'कल तक साथ खेल रहा था, आज...'*

*आसनसोल :--रविवार को   पश्चिम बर्धमान जिले के  आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट अंतर्गत *छिन्नमस्ता तुरीपाड़ा* इलाके में एक ऐसी खबर ने सबको हिला दिया, जिसे सुनकर हर मां-बाप का कलेजा कांप उठा। *झाड़ियों के बीच लगभग 6 वर्षीय मासूम ऋत्विक रुज की लाश* मिली। देखते ही लगा जैसे किसी ने  शायद बेरहमी से उसकी जान ले ली हो। ऋत्विक के पिता *छोटू रुज* का रो-रोकर बुरा हाल है।  छोटू रुज बताया,कल से मेरा बेटा गायब था। हर जगह ढूंढा। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस वाले भी ढूंढ रहे थे। लेकिन रविवार की सुबह उसकी लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। समझ नहीं आ रहा मेरे लाल के साथ ये क्या हुआ। छोटू रुज ने पुलिस से *बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच* की मांग की है। सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ थाने की  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को *पोस्टमार्टम* के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया ,मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा।घटना की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने हादसे पर गहरा दुःख वक्त करते हुए कहा कि


Post a Comment

0 Comments