*दुर्गापुर :- दुर्गापुर के *सिटी सेंटर स्थित एक निजी अस्पताल* में लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया मृतक राजकुमार मंडल* बेनाचिति का रहने वाला था। परिवार का कहना है कि डॉक्टर ने *23 तारीख* को ही छुट्टी लिख दी थी, लेकिन *हेल्थ इंश्योरेंस* का हवाला देकर उन्हें छुट्टी नहीं दी गई। इसके बाद अस्पताल ने बताया कि मरीज के कमरे में *फ्लेम/फॉगिंग स्प्रे* छिड़कने से उनकी हालत बिगड़ी। इसी बीच रविवार को राजकुमार की मौत* हो गई।
मृतक की बेटी *कविता चटर्जी* ने कहा, _"पिता को जबरन अस्पताल में रखा गया और कमरे में स्प्रे किया गया। यह पूरी लापरवाही है। अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई ।"
वही अस्पताल की *DGM ऑपरेशंस शिल्पा स्वर* ने कहा कि परिवार से *पोस्टमार्टम* कराने का अनुरोध किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। *पुलिस* ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल है।
0 Comments