भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस' - CM Suvendu Adhikari का बड़ा एक्शन: रामपुर चेकपोस्ट घूसकांड में 2 MVI अधिकारी गिरफ्तार

आसनसोल :-- भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 'जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के  कड़ा संदेस दिया है। CM का साफ कहना है - *"अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।" बंगाल-झारखंड सीमा के रामपुर चेकपोस्ट पर *अवैध वसूली और रिश्वत* लेने का मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। *2 सरकारी अधिकारियों को सस्पेंड कर बर्खास्त* कर दिया था। CM के सख्त रुख के बाद अब पुलिस ने मामले में आगे बढ़ते हुए *दोनों बर्खास्त अधिकारियों को गिरफ्तार* कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चेकपोस्ट पर हो रही अवैध वसूली की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। *बंगाल-झारखंड सीमा के रामपुर चेकपोस्ट* पर *अवैध वसूली और रिश्वत* के आरोप में फरार चल रहे *2 सरकारी अधिकारियों* को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के डर से दोनों इलाका छोड़कर फरार हो गए थे।आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की *डिटेक्टिव ब्रांच के अधिकारियों को सूचना मिली की।



झारग्राम में एक गुप्त ठिकाने से दोनों को छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही झाड़ग्राम से आरोपी नाजिमुल हक और अनुपम बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने  रविवार को।दोनों  *आसनसोल जिला अदालत  में पेश किया। मामले में आगे की जांच जारी है।


Post a Comment

0 Comments