रानीगंज: रविवार को रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली के सभाकक्ष में रोटरी क्लब आॅफ रानीगंज का 57 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक ओर जहां 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, वहीं दूसरी तरफ रोटेरियन के लिए लीडरशिप डेवलपमेंट सेमिनार का भी आयोजन किया गया। एकदिन व्यापी इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में रोटरी क्लब आफ रानीगंज के नए अध्यक्ष के रुप में प्रशांत जायसवाल एवं सचिव के रुप में डाॅ.रवि दारुका ने पद्भार संभाला।
क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डाॅ.सुमित अग्रवाल एवं सचिव अर्चिता टोडानी ने अपना दायित्व बतौर अध्यक्ष के रुप में प्रशांत जायसवाल एवं सचिव के रुप में डाॅ.रवि दारुका को अपना दायित्व सौंपा। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने सभा में उपस्थित रोटरियन को अपनी नई 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी समिति से परिचित करवाया। 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी समिति में कोषाध्यक्ष के रुप में विशाल सराफ को दायित्व सौंपा गया है। रोटरी क्लब आफ रानीगंज के 57 वां स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अरिंदम दत्ता उपस्थित थे। प्रथम चरण के सभा का संचालन वंदना गुप्ता एवं नेहा अंबानी ने किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन डाॅ. राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में स्थापना दिवस समारोह एवं दूसरे चरण में लिडरशीप डेवलापमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस सेमिनार के माध्यम से रोटरी वंधू आने वाले दिनों में अपनी कार्यशैली को किस तरह आगे बढ़ाएंगे, इसके गुण सिखाएं गए। डाॅ.राजेश गुप्ता ने बताया कि आसनसोल, दुर्गापुर, बर्दवान, बोलपुर, कुल्टी, गुवाहाटी समेत अन्य जगहों से लगभग 200 रोटेरियन बतौर प्रतिनिधि के रुप में इस सेमिनार में उपस्थित हुए है।

0 Comments