4 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 'अडानी आरोग्य मंदिर', CM शुभेंदु अधिकारी और गौतम अडानी ने किया शिलान्यास

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने गुरुवार को न्यूटाउन में 51 एकड़ भूमि पर 2,000 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक 'अडानी आरोग्य मंदिर' अस्पताल की आधारशिला रखी। अडानी फाउंडेशन के अत्याधुनिक अस्पताल, अनुसंधान केंद्र और चिकित्सा शिक्षा संस्थान "अडानी आरोग्य मंदिर" का आधारशिला (शिलान्यास) समारोह आयोजित हुआ। इस परियोजना में अडानी समूह 4,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश कर रहा है। अस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसके कुल 2,000 बिस्तरों में से 1,000 बिस्तर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए पूरी तरह से मुफ्त आरक्षित रहेंगे, जबकि शेष 1,000 बिस्तरों का उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जाएगा। 



लगभग चार महीने पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अडानी समूह के इस निवेश का संकेत दिया था, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। इस अवसर पर अडानी समूह की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि वे आगामी 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल में लगभग एक लाख करोड़ रुपये का व्यापक निवेश करेंगे, जिससे राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास को नया आयाम मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments