आसनसोल :- शहर के कल्ला अस्पताल के पास एक अनियंत्रित टोटो के अचानक पलट जाने से उसमें सवार दो महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान बर्नपुर निवासी अल्पना धीवर और रुम्पा मंडल के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिला पुलिसकर्मी बाराबनी थाने में अपनी ड्यूटी पर तैनात होने के लिए जा रही थीं। उसी दौरान कल्ला अस्पताल के समीप टोटो अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टोटो को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला कर्मियों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ, टोटो की रफ्तार तेज थी या सड़क पर कोई अन्य वाहन सामने आने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया था। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।



0 Comments