Asansol के कुमारपुर में टोटो चालकों ने किया प्रदर्शन


आसनसोल :- टोटो चालकों की आवाजाही पर लगाए जा रहे नियंत्रण और पाबंदियों के विरोध में सोमवार को आसनसोल के कुमारपुर स्थित मनोज इलाके के पास टोटो चालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। टोटो चालकों का कहना है कि आसनसोल शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर टोटो का परिचालन सुचारू रूप से हो रहा है, लेकिन केवल उन्हें ही भगत सिंह मोड़ से सतईशा मोड़ तक टोटो ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस मुख्य मार्ग पर टोटो चलाने से रोके जाने के कारण उनकी दैनिक कमाई पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है।


प्रदर्शन कर रहे चालकों ने मांग की है कि उन्हें पहले की तरह ही इस रूट पर टोटो चलाकर अपना जीवन यापन करने की अनुमति दी जाए। चालकों का साफ कहना है कि टोटो चलाकर ही वे अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि या तो प्रशासन उन्हें निर्धारित मार्ग पर टोटो चलाने की अनुमति दे, अन्यथा उनके लिए किसी वैकल्पिक रोजगार या नौकरी की व्यवस्था करे।

Post a Comment

0 Comments