आसनसोल :- राज्य की शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल गुरुवार को बर्नपुर के एबी टाइप दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित खूंटी पूजा में शामिल हुईं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन सिंह सहित पूजा कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ खूंटी पूजा संपन्न हुई।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कैबिनेट बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देशानुसार सभी मंत्रालयों को आगामी 3 महीनों के भीतर अपने बकाया कार्यों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण का काम जारी रहेगा। पिछले 50 वर्षों में राज्य के लोगों में जो कुछ गलत आदतें विकसित हुई हैं, उन्हें दूर करने में थोड़ा समय अवश्य लगेगा, लेकिन वे इसमें सुधार लाकर रहेंगी।
विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि कर्नाटक में जीत मिलने पर विपक्ष कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन बंगाल में भाजपा की सफलता पर उंगली उठाई जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने केवल संविधान का पालन करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराया है, जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा।



0 Comments