BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे गंगासागर, पूजा-अर्चना के बाद दिया बड़ा आश्वासन


कोलकाता :- दो दिवसीय बंगाल दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin का कार्यक्रम बेहद व्यस्तता भरा रहा। पार्टी के विभिन्न मोर्चा संगठनों के सदस्यों के साथ लंबी मैराथन बैठकों के बीच, उन्होंने सोमवार को समय निकालकर गंगासागर का दौरा किया। Nitin Nabin के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य और केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल भी मौजूद थे। गंगासागर पहुंचे Nitin Nabin ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई और इसके बाद कपिल मुनि के आश्रम में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गंगासागर की पवित्रता और एक प्रमुख तीर्थ क्षेत्र के रूप में इसके ऐतिहासिक महत्व पर भी जोर दिया। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जब उनसे पूछा गया कि पौष संक्रांति के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध गंगासागर मेले को 'राष्ट्रीय मेला' घोषित करने की लंबे समय से मांग चल रही है, क्या केंद्र सरकार अब इसे यह दर्जा देगी? इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि हमें जानकारी है कि गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग उठ रही है। इस विषय पर विचार-विमर्श चल रहा है और उम्मीद है कि यह मांग जल्द ही पूरी होगी।"

Post a Comment

0 Comments