पूर्व CM Mamta Banerjee ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और BJP पर बोला हमला


कोलकाता :- विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कोलकाता से बाहर अपनी पहली जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee शनिवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर पहुंचीं। ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले आयोजित इस विशाल जनसभा में श्रीरामपुर के टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी भी उनके साथ मंच पर उपस्थित थे। जनसभा को संबोधित करते हुए Mamata Banerjee ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए। राज्य में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार इस तरह के बड़े मंच से गरजते हुए Mamata Banerjee ने हॉकर्स के उच्छेदन (बेदखली) के मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर परिस्थिति में बेरोजगारों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत तक कानूनी लड़ाई लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने अन्नपूर्णा योजना में हो रही कथित वंचना को लेकर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया।  विशेष रूप से SIR प्रक्रिया की शुरुआत से ही विरोध कर रहीं Mamata Banerjee ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त Gyanesh Kumar को सीधे निशाने पर लिया। एसआईआर प्रक्रिया के तहत राज्य के लगभग 92 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "जैसे 'वैनिश कुमार' को पकड़ा है, वैसे ही अन्य अन्याय करने वालों को भी पकड़ेंगे। वैनिश कुमार को जाना ही होगा। जब तक वे पद से नहीं हटते, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।"

Post a Comment

0 Comments