पूर्व बर्दवान :- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को पूर्व बर्दवान जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले बर्दवान शहर स्थित ऐतिहासिक मां सर्वमंगला मंदिर में पहुंचकर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना और आरती की तथा दंडवत होकर मां का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचे, उनकी एक झलक पाने के लिए वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर और उसके आसपास बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वहां खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री पूर्व बर्दवान दौरे पर प्रशासनिक बैठक भी करेंगे। बर्दवान शहर स्थित मां सर्वमंगला मंदिर श्रद्धालुओं की असीम आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। यहां हर रोज मां सर्वमंगला के दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए दूर दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।


0 Comments