जलातंक (Rabies) रोकने के लिए रानीगंज में आवारा कुत्तों का टीकाकरण, 2030 तक Rabies मुक्त समाज का लक्ष्य


रानीगंज :-  विश्व Rabies दिवस पर मानवता की मिसाल दिखी रानीगंज में। सोमवार को शहर भर में आवारा कुत्तों के लिए Free Anti-Rabies Vaccination Camp लगाया गया। इस कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन रानीगंज के विधायक Advocate Partha Ghosh ने किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शहर के अलग-अलग इलाकों से Street Dogs को लाकर टीका लगाया गया। आयोजकों का मकसद सिर्फ कुत्तों की सुरक्षा नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना भी है।
*ये टीकाकरण इतना जरूरी क्यों है?*
रानीगंज Block Development के Animal Resource Officer Manik Ratan Poira ने बताया, Rabies एक बेहद खतरनाक जानलेवा बीमारी है। एक बार लक्षण दिखने पर मौत तय है, इसका कोई इलाज नहीं है। मुख्य रूप से कुत्ता, बिल्ली, लोमड़ी की लार से ये Virus फैलता है। इसलिए जिनके साथ हम रहते हैं, उनके शरीर से Virus खत्म करना ही इंसानों की सुरक्षा है। उन्होंने बताया कि 2007 से हर साल 28 September को ये दिवस मनाया जाता है। राज्य में सरकार बदलने के बाद इस क्षेत्र में Vaccine की उपलब्धता काफी बढ़ी है।
*अभियान जारी रहेगा*
अधिकारी ने बताया कि सिर्फ आज ही नहीं, आने वाले कुछ दिनों में रानीगंज के अलग-अलग Ward में लगभग *400 Dose Vaccine* लगाने की योजना है। लक्ष्य एक ही है - 2030 तक Rabies मुक्त समाज बनाना। और इसी लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है Animal Resource Department।


Post a Comment

0 Comments