कोलकाता :- हुगली के श्रीरामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा में शामिल होने जा रहे तृणमूल कांग्रेस विधायक व प्रवक्ता कुणाल घोष की गाड़ी पर उत्तरपाड़ा के सखेर बाजार में हमला कर दिया गया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को रोककर पथराव किया, लोहे की रॉड से वार किया और अंडे फेंके। इस हमले में गाड़ी का पिछला कांच पूरी तरह टूट गया।
विधायक कुणाल घोष ने बताया कि हमलावरों का मकसद उन्हें सभा में जाने से रोकना था। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि ऐसे हमलों से ममत समर्थकों को रोका नहीं जा सकता। घटना के बाद कुणाल अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी को पुलिस मुख्यालय 'भवानी भवन' लेकर पहुंचे, हालांकि उन्हें भीतर जाने नहीं दिया गया। उन्होंने अपनी शिकायत उत्तरपाड़ा थाने को मेल के जरिए भेज दी है।
पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी बताया और आरोप लगाया कि यह हरकत 'बीजेपी के गुंडों' की है। दूसरी ओर, बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा बताया है।




0 Comments