Asansol में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, आक्रोशित लोगों का सड़क जाम


आसनसोल :- आसनसोल के सेनरेले रोड स्थित कुमारपुर मोड़ पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान कल्याणपुर निवासी विद्युत कर के रूप में हुई है, जो सुबह अपने कार्यालय जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।


घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों और घायल के परिजनों ने आसनसोल जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूल और दफ्तर के व्यस्त समय में ‘नो-एंट्री’ नियम लागू होने के बावजूद भारी डंपर खुलेआम दौड़ रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मांग की कि डंपरों की आवाजाही पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए और ‘नो-एंट्री’ का सख्ती से पालन हो। घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका।

Post a Comment

0 Comments