Durgapur में बिग बजट के दुर्गापूजा को लेकर पुलिस मुस्तैद, CP ने शंकरपुर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


दुर्गापुर :- दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत शंकरपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा अपने भव्य बजट और आकर्षक मंडप के लिए प्रसिद्ध है। हर साल पूजा के दौरान यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। पिछले वर्ष अत्यधिक भीड़ के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों से सबक लेते हुए इस बार पुलिस-प्रशासन ने पूजा शुरू होने से पहले ही तैयारियाँ तेज कर दी हैं।




मंगलवार को आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने शंकरपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन तैयारियों का ब्योरा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त ने बताया कि भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार और निर्देश दिए जाएँगे। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

Post a Comment

0 Comments