कोलकाता :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार, 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद, अब दक्षिण बंगाल के 7 जिलों की 142 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे। इस चरण के कई क्षेत्रों के संवेदनशील और राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के कारण आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस और केंद्रीय बलों को जरूरत पड़ने पर उपद्रवियों को तुरंत गिरफ्तार करने की खुली छूट दी गई है। सोमवार रात तक की गई कार्रवाई में 809 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिससे अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 2300 तक पहुंच गई है।
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए इस चरण में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 2,231 कंपनियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से कोलकाता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां अकेले 273 कंपनियों की तैनाती की गई है। उत्तर कोलकाता की 7 महत्वपूर्ण सीटों के लिए नेताजी इंडोर स्टेडियम को मुख्य 'डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर एंड रिसीविंग सेंटर' (DCRC) बनाया गया है। मंगलवार सुबह से ही यहां हजारों मतदान कर्मियों की भीड़ जुटी रही, जिन्हें ईवीएम, वीवीपीएटी और अन्य चुनावी सामग्री वितरित की गई। पूरी



0 Comments