रानीगंज :- शनिवार को बर्न्स प्लट स्थित भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा के कार्यालय में पश्चिम बंगाल भारत विकास परिषद के राज्य कमेटी के पदाधिकारियों की अहम बैठक की गयी। इस बैठक की शुरुआत ‘वंदेमातरम एवं भारत माता की जय’ के ध्वनि से आरंभ हुयी। बैठक में मुख्य रुप से राज्य अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, राज्य महासचिव गोपा दे, रिजनल कन्वेनर कमल कुमार शर्मा, राज्य सांगठनिक सचिव पवन कुमार एवं भारत विकास परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य राकेश गुप्ता मुख्य रुप से उपस्थित थे। इस बैठक में भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुयी। साथ ही साथ इस बात पर जोर दिया गया कि भारत विकास परिषद के संगठन में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी कैसे बढ़ायी जाए। बैठक के उपरांत भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा के नई कार्यकारिणी कमेटी को भी मनोनित किया गया। भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा के नए अध्यक्ष के रुप में राज्य कमेटी ने प्रदीप बाजोरिया को मनोनित किया। साथ ही साथ सचिव के रुप में दीपक जालान और कोषाध्यक्ष के रुप में गोपाल खेड़िया को मनोनित किया गया। इसके अलावा इस कमेटी में पवन बाजोरिया, अमिताभ सराफ, प्रदीप सिंह राठौर, विवेक सिंह, नेहा गुप्ता को नई कमेटी में दायित्वपूर्ण स्थान दिया गया। भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा के नए एडवाइजर के रुप में अरुणमय कुण्डू को मनोनित किया गया। इसदिन बैठक में कैलाश मोदी, दिनेश दारुका, अमिताभ सराफ, राजेश गनेरीवाल, पिंटू गुप्ता, समीर कुमार राय समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि रानीगंज शाखा में बैठक करने के पीछे हमारा मूल उद्देश्य रानीगंज शाखा को उर्जा प्रदान करना है। यह शाखा और भी अच्छे तरीके से सेवामूलक कार्य करे, नए-नए सदस्यों को खासकर महिलाओं और युवाओं को इस संस्था से जोड़ने के लिए अपनी अग्रिम भूमिका निभाएं, इसी आशा के साथ बैठक की गयी है। नई कमेटी का भी गठन किया गया। आशा है प्रदीप बाजोरिया के नेतृत्व में यह कमेटी उत्कृष्ट कार्य करेगी। भारत विकास परिषद की प्रांतीय महासचिव गोपा दे ने कहा कि रानीगंज शाखा के नए पदाधिकारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ये लोग अच्छे से कार्य करे। समुचे प्रांत में रानीगंज शाखा का नाम हो। यह आशा लेकर पुनः कोलकाता लौटूंगी। नई कमेटी के साथ वार्तालाप कर ऐसा प्रतीत हुआ कि इनमें उर्जा भरपुर है और आने वाले दिनों में इस शाखा उल्लेखनीय कार्यो से जुड़ेगी। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राकेश गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले तो मैं रानीगंज भारत परिषद की नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं भेंट करता हूं और यह आशा रखता हूं कि जिस उद्देश्य से भारत विकास परिषद का निर्माण हुआ है, उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नई कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य बेहतर कार्य करेगी। राकेश गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य है स्वस्थ-संस्कारी-सामर्थ्य भारत का निर्माण करना। इस उद्देश्य के तहत कमेटी कार्य करेगी। खासकर उन प्रांतों के लोगों तक अपनी सेवा पहूंचाएगी, जहां पर सरकारी सेवा से लोग वंचित रह जाते है या फिर सरकारी सेवा उन लोगो तक पहुंच नहीं पाती।
भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए उर्जा प्रदान करने वाला दिन है, क्योंकि नई कमेटी के गठन के मौके पर स्वयं भारत विकास परिषद के राज्य कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित हुए है। उनके एक-एक शब्द हमारे लिए ऊर्जा स्वरूप प्रमाणित होगी। प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि वैसे तो भारत विकास परिषद वर्ष 2002 साल से निरंतर अपनी सेवा देता आ रहा है। यह शाखा हमेशा सक्रिय रही है और आने वाले दिनों में भी सक्रिय रहेगी। हमारी नई कार्यकारिणी कमेटी के प्रत्येक सदस्य मिलकर भारत विकास परिषद के 5 सूत्रीय एजेंडे को लेकर बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए तत्पर रहेगी।

0 Comments