पश्चिम बर्दवान जिले के 85 उम्मीदवारों का भाग्य निर्धारित करेंगे 19 लाख 65 हजार वोटर

रानीगंज:  मंगलवार की शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर पूरी तरह से शांत हो गया। अब मौका है वोटरों को शांत मन से सोचने का, समझने का। आखिर वह किसे अपने विधानसभा क्षेत्र का अगला विधायक किसे चुनना चाहते है। पहले चरण के तहत 23 अप्रैल यानी गुरुवार को राज्य के 152 विधानसभा केन्द्र में वोट डाले जाएंगे। इनमें पश्चिम बर्दवान जिले के 9 विधानसभा केन्द्र भी शामिल है। रानीगंज, जामुड़िया, आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, बाराबनी, कुल्टी, पाण्डेश्वर, दुर्गापुर पूर्व एवं दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कुल वोटरों की संख्या 19 लाख 65 हजार 95 है। यानी 19 लाख 65 हजार वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल 9 विधानसभा केन्द्रो में उम्मीदवारों की संख्या 85 है। अगर हम बात करे पश्चिम बर्दवान जिले में एसआईआर प्रक्रिया के पश्चात महिला वोटरों की तो कुल महिला वोटरों की संख्या 9 लाख 59 हजार 694 है।
                                                                                    
 वहीं पुरुष वोटरों की संख्या 10 लाख 5 हजार 378 है। जिले में थर्ड जेंडर की संख्या 23 है। सर्वाधिक वोटर आसनसोल दक्षिण विधानसभा केन्द्र की है। इस केन्द्र में 2 लाख 39 हजार 50 वोटर है। वहीं सबसे कम वोटर पाण्डेश्वर विधानसभा में है। यहां 1 लाख 88 हजार 390 वोटरों की संख्या है। वोट दान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। चार दिनों तक सभी शराब विक्रेताओं पर किसी भी तरह की शराब बिक्री पर पाबंदी लगा दी गयी है। इतना ही नहीं होटल, रेस्टूरेंट और क्लब के बार भी बंद कर दिए गए है। इतना ही नहीं बाइक चालकों पर भी पाबंदी लगा दी गयी है। वोटरों को भी बूथ केन्द्र से 100 मीटर पहले अपना परिचय पत्र तैनात केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों को दिखानी पड़ेगी। सभी बूथों में वेब कैमरे लगे रहेंगे। जिले में कुल 9 विधानसभा केंद्रों में बूथों की संख्या 2588 है। और ऑक्सीलियारी बूथ की संख्या 85 है। 
                                                                                        
जबकि बूथ केंद्रों में लगने वाले कैमरों की संख्या 5455 है। रानीगंज विधानसभा केन्द्र में कुल वोटरों की संख्या 2 लाख 15 हजार 994 है। इनमें पुरुष वोटरों की संख्या 1 लाख 10 हजार 971 और महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 5 हजार 21 है। रानीगंज विधानसभा में थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 2 बतायी गयी है। इसबार रानीगंज विधानसभा केन्द्र में 292 बूथ है। सभी बूथों में अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 


 

Post a Comment

0 Comments