96 घण्टे शराब बंदी के बाद अब बाइक रैली या बाइक सवारी पर भी चुनाव आयोग ने लगायी पाबंदी

 

कोलकाता:  23 अप्रैल अर्थात गुरुवार को पश्चिम बंगाल के 152 विधानसभा केन्द्रो में प्रथम चरण के तहत वोट डाले जाएंगे। वोट शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करने के लिए चुनाव आयोग ने अब बाइक रैली या बाइक पर अधिक सवारी पर भी पाबंदी लगा दी है। चुनाव आयोग ने संवेदनशील इलाको में किसी तरह की बाइक रैली या बाइक पर दो-तीन सवारी लेकर राइडिंग करने पर भी पाबंदी लगायी गयी है। परन्तु चुनाव आयोग ने इस बात पर अपनी स्पष्ठीकरण जाहिर की है कि पारिवारिक जरुरत एवं अन्य जरुरी परिसेवा के लिए बाइक सवारी पर छूट दी गयी है। प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार को शाम 5 बजे के बाद बंद हो जाएंगे, इसके बाद ही यह आदेश कार्यरत होंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न करने के लिए 48 घण्टे की जगह 96 घण्टे की शराब बंदी की निर्देशिका जारी की थी। सोमवार से किसी भी रेस्टूरेंट, होटल या वाइन शाॅप पर दारु की बिक्री पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया है। 


Post a Comment

0 Comments