पहले चरण की वोटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का बड़ा दावा, 110 से अधिक सीटें जीतेगी BJP

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को कोलकाता के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। 152 सीटों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद Amit Shah ने कहा कि आंतरिक सर्वेक्षणों के अनुसार, भाजपा 152 में से 110 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जनता, प्रशासन और केंद्रीय बलों की सराहना की। गृहमंत्री Amit Shah ने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक मतदान इस बात का प्रमाण है कि बंगाल की जनता भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है और राज्य में सत्ता परिवर्तन की लहर है। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा निर्भीक होकर किए गए मतदान को उन्होंने भाजपा के पक्ष में बताया। गौरतलब है कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने भी 130 से अधिक सीटें जीतने का विश्वास जताया था, लेकिन Amit Shah के इस दावे ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

Post a Comment

0 Comments