सिलीगुड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma का मेगा रोड शो


सिलीगुड़ी :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार को धार देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanalal Sharma ने शुक्रवार को Siliguri में भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष के पक्ष में एक विशाल रोड शो किया। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे इस रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहाँ समर्थकों ने 'जय श्रीराम' के नारों और फूलों की वर्षा के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने ममता सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान की तर्ज पर बंगाल में भी भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार बनेगी। Siliguri में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी समुदाय ने भी अपने मुख्यमंत्री के समर्थन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव से ऐन पहले हुए इस हाई-प्रोफाइल प्रचार ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को भाजपा के पक्ष में मजबूती प्रदान की है।

Post a Comment

0 Comments