दुर्गापुर: मंगलवार को 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था और इस अंतिम दिन दुर्गापुर में अन्नपूर्णा योजना फाॅर्म को केन्द्र कर बीजेपी एवं तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर धक्कामुक्की और तनाव का माहौल बना रहा। इस तनाव के बीच दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केन्द्र के बीजेपी उम्मीदवार लखन घुरुई को भी टीएमसी समर्थकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि दुर्गापूर के पुरषा ग्राम में अन्नपूर्णा योजना फाॅर्म भरने को लेकर टीएमसी-बीजेपी के समर्थक आपस में भिड़ गए। मौके पर उपस्थित बीजेपी प्रत्याशी लखन घुरुई टीएमसी कार्यकर्ताओं से उलझ पड़े।
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रचार के आड़ में घर-घर जाकर अन्नपूर्णा योजना फाॅर्म भरवा रहे है। मतदाताओं को प्रलोभन दे रहे है। जिसका हमलोगो ने विरोध किया है। मौके पर पहुंची पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया और शक्ति का प्रयोग करते हुए दोनो पार्टी के समर्थकों को हटाया गया। लखन घुरुई का आरोप है कि जान-बुझकर तृणमूल कांग्रेस के कर्मी दुर्गापुर में अशांति का माहौल कायम करना चाहते है।
0 Comments