दुर्गापुर में चुनावी प्रचार के अंतिम घड़ी में जय बांग्ला-जय श्रीराम के बीच BJP-TMC के बीच संघर्ष


 दुर्गापुर:   मंगलवार चुनावी प्रचार का अंतिम दिन था और इसदिन सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी अंतिम पारी खेली। इसी दिन शाम चुनावी प्रचार के अंतिम घड़ी में दुर्गापुर पूर्व विधानसभा केन्द्र अधीन जे.सी.बोस रोड से आईनस्टाइन रोड से जा रही बीजेपी के जुलूस और वहीं खड़े तृणमूल कांग्रेस कर्मी एवं समर्थकों के बीच पहले बकझक, उसके बाद मारपीट और बाइकों में तोड़फोड़ की गयी। एक तरफ से जय श्रीराम के नारे तो दूसरे तरफ से जय बांग्ला के नारों के बीच तृणमूल-बीजेपी समर्थकों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुयी। कई बाइकों में तोड़फोड़ की गयी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने लाठीचार्ज कर दोनो दलो को अलग-थलग किया। 
                                                                                
दुर्गापुर पूर्व विधानसभा केन्द्र के प्रत्याशी चन्द्रशेखर बनर्जी ने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम समय में हमारा जुलूस जेसी बोस रोड और आइनस्टाइन रोड होते हुए जा रहा था, तभी तृणमूल कांग्रेस के कर्मी जान बुझकर बाइक हमारे रैली में प्रवेश कर दिए और जय बांग्ला के नारे लगाने लगे। अशांति फैलाने की सुनियोजित कोशिश में जुट गए। इस दौरान प्रत्याशी के साथ पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह अहलूवालिया भी मौजूद थे। इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद धृति जालान के पति सौगत बनर्जी ने अहम भूमिका निभाई है। 
                                                                                    
वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत बनर्जी ने कहा कि जब बीजेपी का जुलूस गुजर रहा था, उसी दौरान टीएमसी के कार्यकर्ता जय बांग्ला के स्लोगन दे रहे थे और यह देखकर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने हमारे ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। 


Post a Comment

0 Comments