पांडवेश्वर में केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार का रोड-शो, BJP प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के लिए मांगा समर्थन

पांडवेश्वर :- विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले पांडवेश्वर में सियासी पारा चढ़ गया है। 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में रविवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Dr. Sukanta Majumdar भाजपा प्रत्याशी Jitendra Tiwari के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री Dr. Sukanta Majumdar ने पांडवेश्वर के बनग्राम अंचल में रोड-शो किया। खुले वाहन पर सवार होकर केंद्रीय मंत्री ने जनता का अभिवादन किया और Jitendra Tiwari को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था और 'जय श्री राम' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।





जिस मार्ग से भी यह रोड-शो गुजरा, वहां सड़क के दोनों किनारों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चुनावी शोर के अंतिम दौर में हुए इस रोड-शो ने पांडवेश्वर के सियासी मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।

Post a Comment

0 Comments