लोकतंत्र का महापर्व : पश्चिम बंगाल पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि, चुनावी प्रक्रिया देख हुए दंग


कोलकाता :- भारत में चुनाव को लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है, जिसकी झलक देखने के लिए इस बार सात समंदर पार से विदेशी प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। नामीबिया, जॉर्जिया, नेपाल, फिलीपींस, स्विट्जरलैंड और केन्या सहित छह देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘इंटरनेशनल आइडिया’ के कुल 13 प्रतिनिधियों ने सिलीगुड़ी कॉलेज स्थित डीसीआरसी केंद्र का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने वहां प्रशासनिक अधिकारियों और मतदान कर्मियों से बातचीत कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इतने बड़े पैमाने पर पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी देखकर विदेशी मेहमान अचंभित रह गए। निर्वाचन आयोग के डिप्टी डायरेक्टर अपूर्व कुमार सिंह ने बताया कि विदेशी दल मीडिया और वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग सेंटर का भी निरीक्षण करेगा। प्रतिनिधि विशेष रूप से यह देखने में रुचि रख रहे हैं कि कैसे 100 प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए नजर रखी जा रही है। गुरुवार को यह दल विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर जाकर प्रत्यक्ष रूप से मतदान प्रक्रिया का अनुभव भी करेगा।

Post a Comment

0 Comments