अजय सेतु पर कड़ा पहरा, दूसरे चरण के चुनाव से पहले सघन नाका चेकिंग


दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी है। बीरभूम और गलसी को जोड़ने वाले दुर्गापुर के कांकसा स्थित जयदेव सेतु (अजय सेतु) पर पुलिस और चुनाव आयोग ने संयुक्त रूप से सघन नाकेबंदी शुरू की है। 27 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर इस संवेदनशील मार्ग पर 24 घंटे बंदूकधारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान अवैध नकदी, शराब और अन्य संदिग्ध सामग्रियों की तस्करी रोकना है। यहाँ से गुजरने वाले हर वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है और चालकों का विवरण दर्ज किया जा रहा है। चुनाव आयोग की सीधी निगरानी में हो रही इस कार्रवाई ने जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा रही है ताकि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments