Durgapur में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के 3 इंजन ने आग पर पाया काबू

दुर्गापुर :- दुर्गापुर में डीवीसी मोड़ स्थित नजरूल पल्ली इलाके में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 11:00 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा आसमान काले धुएं की मोटी चादर से ढक गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद पहले एक और फिर दो और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।


दमकल की तीन इंजनों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल अधिकारी रिपन बरुआ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग एक अस्थायी कमरे में रखे प्लास्टिक के बोरों में लगी थी, जो पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments