Durgapur में CM Mamta Banerjee ने TMC प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल पदयात्रा की


दुर्गापुर (राम बाबू यादव) :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो Mamta Banerjee ने शुक्रवार को औद्योगिक शहर दुर्गापुर में एक विशाल पदयात्रा के जरिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा स्टील मार्केट पांच माथा मोड़ से शुरू होकर भिंरिगी टी एन स्कूल तक निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक और आम जनता शामिल हुई। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कवि दत्त और दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप मजूमदार के पक्ष में चुनावी माहौल बनाना और मतदाताओं को एकजुट करना था।



मुख्यमंत्री Mamta Banerjee की यह पदयात्रा नाचन रोड से होते हुए पूरे बेनाचिती बाजार क्षेत्र से गुजरी। पूरे रास्ते सड़क के दोनों किनारों पर भारी भीड़ मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करती दिखी, जहाँ फूलों की वर्षा और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरा इलाका तृणमूल के झंडों और समर्थकों से पटा नजर आया।

Post a Comment

0 Comments