Durgapur पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में EVM में बैटरी नहीं होने से मॉडल बूथ में वोटिंग बाधित

दुर्गापुर :- दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र (277) के अंतर्गत आने वाले बूथ संख्या 165 में गुरुवार सुबह उस समय एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पहले मकपोल के दौरान इवीएम मशीन में बैटरी ही नहीं मिली। इस मतदान केंद्र को प्रशासन की ओर से विशेष रूप से 'मॉडल बूथ' के रूप में तैयार किया गया था, ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें, लेकिन मतदान के शुरुआती दौर में ही इवीएम के काम न करने से मॉडल पोलिंग स्टेशन की व्यवस्थाएं धराशायी होती नजर आईं।


इस मतदान केंद्र पर कुल 281 मतदाता पंजीकृत हैं, जो सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे। मशीन में तकनीकी खराबी और बैटरी न होने की जानकारी मिलते ही मतदान कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और वहां मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह रोकना पड़ा। फिलहाल चुनाव अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है और बैटरी का इंतजाम कर मतदान को दोबारा सुचारू रूप से शुरू करने की कोशिश की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments