दुर्गापुर :- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस बार भी बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान कराने की विशेष व्यवस्था की गई है। दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांकसा ब्लॉक में इस सुविधा के तहत लगभग 90 मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू बनाने के लिए प्रशिक्षित टीमें मतदाताओं के घर पहुँच रही हैं, ताकि शारीरिक अक्षमता के कारण कोई भी नागरिक अपने अधिकार से वंचित न रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच केंद्रीय बलों के जवानों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। इस विशेष पहल को लेकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


0 Comments