दक्षिण 24 परगना :- पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के फलता में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि फलता के कई बूथों पर ईवीएम मशीनों में भाजपा (क्रमांक 3) प्रत्याशी के बटन पर कथित तौर पर 'टेप' चिपका दिया गया था, ताकि मतदाता इन दलों के पक्ष में वोट न डाल सकें। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना की तस्वीर साझा करते हुए इसे 'डायमंड हार्बर मॉडल' करार दिया और प्रभावित बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की है।
इस गंभीर स्थिति को लेकर भवानीपुर व नंदीग्राम के बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की। भाजपा का सीधा आरोप तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान पर है। दूसरी ओर, तृणमूल ने इन आरोपों को निराधार बताया है। चुनाव आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अधिकारी अब घटना की सत्यता की जांच कर रहे हैं।



0 Comments