जामुड़िया :- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जामुड़िया में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरे राम सिंह के समर्थन में प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद कोयल मलिक ने भव्य रोड शो किया। यह रोड शो मंडलपुर बटतला से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए जामुड़िया बस स्टैंड पर संपन्न हुआ। खुली गाड़ी में सवार कोयल मलिक ने पूरे रास्ते आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया और मतदाताओं से हरे राम सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे टीएमसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में कोयल मलिक के इस रोड शो को जामुड़िया सीट पर तृणमूल की स्थिति मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। TMC प्रत्याशी हरेराम सिंह ने कहा कि वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। उन्होंने 5 वर्षों में जामुड़िया के विकास के लिए जो विकास कार्य किए हैं यहां की जनता जरूर उन्हें आशीर्वाद देगी।

0 Comments