Kulti में बिचाली लदे पिकअप वैन में लगी आग


कुल्टी :- कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर पुलिस अंतर्गत सीतारामपुर एसएन रॉय रोड पर मंगलवार को पुआल (बिचाली) से लदा एक पिकअप वैन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया, जिससे वैन में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की छत तक पुआल लदा होने के कारण वह बिजली के हाई-वोल्टेज तारों से सट गया और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। जैसे ही चालक को आग लगने का आभास हुआ, उसने तुरंत गाड़ी रोककर पुआल को नीचे फेंकना शुरू किया, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। इस भीषण अग्निकांड में पिकअप वैन का इंजन और टायर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की तीव्रता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए धधकती गाड़ी को सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में धकेल दिया, ताकि आग और न फैले। हालांकि, गड्ढे में गिरने के बाद भी काफी देर तक गाड़ी और पुआल से आग की लपटें उठती रहीं।

Post a Comment

0 Comments