कोलकाता :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में शनिवार को Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कमरहाटी के वार्ड संख्या 29 में भाजपा उम्मीदवार अरूप चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत राम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की और विभिन्न इलाकों में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री Mohan Yadav का एक संवेदनशील रूप भी देखने को मिला, जब उन्होंने 'भार पट्टी' में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों से रुककर बात की और उनकी समस्याओं को समझा। पत्रकारों से संवाद करते हुए उन्होंने ममता सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की पवित्र मिट्टी को भ्रष्टाचार और 'दलाल राज' से दूषित कर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यहाँ एक स्वच्छ सरकार बनेगी, जो इन बुराइयों को जड़ से मिटा देगी। इस दौरे से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।


0 Comments