MP और अभिनेता Ravi Kishan के रोड शो के दौरान BJP-TMC में हिंसक झड़प, लाठीचार्ज-तोड़फोड़

हावड़ा :- दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी रविवार को उत्तर हावड़ा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। भाजपा प्रत्याशी उमेश राय के समर्थन में आयोजित अभिनेता व सांसद Ravi Kishan के रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर संघर्ष हुआ। घटना लिलुआ के 'बी रोड' इलाके की है, जब रोड शो के दौरान दोनों पक्षों में 'जय श्री राम' और 'जय बांग्ला' के नारों को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद हाथापाई और पथराव में बदल गया। TMC ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उनके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की, वहीं भाजपा ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर झंडे फाड़े गए। स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। 


सांसद Ravi Kishan ने इसे TMC की संस्कृति बताया, जबकि TMC प्रत्याशी गौतम चौधरी ने भाजपा पर बाहरी लोगों को लाकर अशांति फैलाने का आरोप लगाया। फिलहाल इलाके में तनाव व्याप्त है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Post a Comment

0 Comments