पांडवेश्वर में अभिनेत्री Srabanti Chatterjee का Narendranath Chakraborty के समर्थन में रोड शो


पांडवेश्वर :- विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार को पांडवेश्वर की सड़कें भारी जनसमूह से पट गईं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार Narendranath Chakraborty के समर्थन में टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Srabanti Chatterjee ने चुनाव प्रचार किया। गायघाटा मोड़ से हरिपुर बाजार तक आयोजित इस मेगा रोड-शो में लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि पूरा इलाका थम सा गया। एक खुली जीप में सवार होकर Srabanti ने मुस्कुराते हुए प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और उम्मीदवार के पक्ष में वोट की अपील की। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग छतों और बालकनियों पर जमा थे। रास्ते भर 'खेला होबे' के नारों और फूलों की बारिश के बीच यह रोड-शो हुआ। हरिपुर बाजार पहुँचते ही यह रोड शो जनसमुद्र में तब्दील हो गई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने अबीर खेलकर अपनी खुशी जाहिर की।

Post a Comment

0 Comments