Annapurna Bhandar को लेकर मंत्री अग्निमित्रा पाल की बड़ी घोषणा, अब ऑनलाइन होगा आवेदन

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने महिलाओं के लिए 'अन्नपूर्णा भंडार' को लेकर बड़ी घोषणा की है। बुधवार को विधायक पद की शपथ लेने के बाद नगर विकास एवं महिला व बाल कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने स्पष्ट किया कि अब अन्नपूर्ণা भंडार योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पोर्टल को इतना सरल बनाया जाएगा कि कम शिक्षित या ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी बिना किसी कठिनाई के खुद आवेदन कर सकेंगी। मंत्री ने कहा कि पिछली व्यवस्था में 'द्वारे सरकार' जैसे माध्यमों पर निर्भरता थी, लेकिन अब पारदर्शिता और सुगमता के लिए विभाग को तुरंत ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

योजना की पात्रता और भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के वादे के अनुसार, 1 जून से लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की राशि सीधे (DBT के माध्यम से) भेज दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी महिलाएं, जिन्हें अब तक 'लक्ष्मी भंडार' का लाभ मिल रहा था, उन्हें इस नई योजना का लाभ स्वतः मिलेगा। हालांकि, उन्होंने एक महत्वपूर्ण 'एनालिसिस' (विश्लेषण) की बात भी कही। अग्निमित्रा पॉल के अनुसार, धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए डेटा की समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मृत व्यक्तियों, गैर-नागरिकों या अपात्र लोगों के नाम सूची से हटा दिए जाएं। सरकार का लक्ष्य है कि वास्तविक हकदार महिलाओं तक बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभ पहुँचे और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

Post a Comment

0 Comments